फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई डीपफेक से ठगी: कानपुर आईआईटी में पढ़ रहे बेटे की आवाज का इस्तेमाल कर मां से ठग लिए 40 हजार

Thu, 11 Apr 2024 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एआई डीपफेक से ठगी का मामला सामने आया है। आईआईटी में पढ़ रहे बेटे की आवाज का इस्तेमाल कर ठगों ने मां से 40 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एआई डीपफेक से ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एआई डीपफेक की मदद से इस बार आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की आवाज में उसकी मां को व्हाट्सएप कॉल कर 40 हजार रुपये हड़प लिए। मां से बात करने पर ठगी की बात सामने आई तो बेटे ने जालसाज के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर में पढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्र उत्कर्ष सिंह ने बताया कि बीते तीन अप्रैल को किसी अज्ञात शख्स ने उनकी मां सरिता देवी को व्हाट्सएप कॉल की। पुलिस कर्मी की डीपी लगे नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए कहा कि बेटे को दुष्कर्म व हत्या के मामले में पकड़ा गया है। इतना ही नहीं यकीन दिलाने के लिए शातिरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से बेटे की आवाज में एक संदेश भी सुनाया जिसमें वह बचा लेने की गुहार लगा रहा था।

 
विज्ञापन

उसने कहा कि मेरे दोस्तों ने मुझे फंसा दिया है, मुझे बचा लीजिए। बेटे की आवाज सुनाई देने पर तुरंत मां ने बताए गए बैंक खाते में चालीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि जब रुपये देने के बाद मां-बेटे की आपस में बात हुई तो साइबर ठगी का पता चला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें