फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 16 वर्ष से कम उम्र वाले छात्रों को नहीं मिलेगा कोचिंग में प्रवेश

Fri, 19 Jul 2024 04:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर लगेगा 25 हजार से एक लाख तक का जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कोचिंग संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नियमों में परिवर्तन किया जा रहा है। संचालक अब अपनी कोचिंग में 16 साल आयु वर्ग से कम के बच्चों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे।
कोचिंग में 16 साल से कम आयु के बच्चों के शिक्षण कार्य करते मिलने पर 25 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। शासन की ओर से कोचिंग के लिए गाइड लाइन जारी की गई है, जिसके तहत कोचिंग का पंजीकरण कराने के मानक तय किए गए है।
विज्ञापन

कोचिंग संस्थानों के कारण बच्चों में बढ़ रही आत्महत्या के मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई।जिसको मानक में जोड़ दिया गया है, इन नियमों का पालन संचालकों को करना होगा। कोचिंग संचालक को अपनी बेवसाइट पर शिक्षक, पढ़ाई का स्तर व शुल्क का विवरण अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक विद्यार्थियों को रैंक व अच्छे नंबर दिलाने का वादा नहीं करेंगे, कोचिंग संस्थानों में स्नातक से कम योग्यता के शिक्षक शिक्षण कार्य नहीं सकेंगे, टेस्ट से पहले बच्चों को पूरी जानकारी बतानी होगी। इसके साथ ही शुल्क की रसीद देनी होगी। विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन न करने पर कोचिंग संचालक पर 25 हजार से लेकर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
कोट
डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि सभी कोचिंग संचालकों को गाइड लाइन जारी की गई है। पालन न करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें