फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट जीपीटी सूचना देता, ज्ञान तो शिक्षक से ही मिलता : मुकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में शनिवार को आचार्य वंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें 100 विद्यालयों के 550 शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। शिष्यों ने अपने शिक्षकों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरु-शिष्य के भावुक मिलन का दृश्य देखकर आंखें नम हो गईं। बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य मुकुल कानिटकर ने कहा कि चैटजीपीटी और गूगल केवल सूचनाएं देते हैं, लेकिन वास्तविक ज्ञान गुरु से ही मिलता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। उन्होंने गुरु के महत्व और भारतीय संस्कृति में आचार्यों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओम शंकर त्रिपाठी, दीपक राजे, आचार्य अनिल कुमार, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चिंतक, डॉ. वीएन त्रिपाठी, नृत्य शिक्षक रामबाबू भट्ट, संजीव पाठक, शशि प्रकाश मिश्रा, कृष्ण बिहारी पांडेय, अंगद सिंह, गुणवंत सिंह कोठारी, राजकुमार लोहिया, नीतू सिंह और अरविंद दीक्षित सहित अनेक लोग मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें