मीट और शराब की दुकानें हटेंगी
अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से नाराज ग्रामीणों ने अकोड़ी रोड पर स्थित मीट की दुकानों और देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि इसी वजह से अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
इसके चलते कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मंदिर के पास स्थित दुकानों को कहीं और स्थानांतरित कराने की बात कही। इस दौरान मंदिर संचालक शंकर, गणेश, विनय पांडेय, रिक्की तिवारी, राहुल आदि मौजूद रहे।