फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एल्विश के शो में अफरा-तफरी, बाउंसरों ने मंच से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील में रविवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में आए एल्विश यादव के शो में जमकर अव्यवस्था रही। मैदान की क्षमता से ज्यादा लोग जुट गए, जबकि व्यवस्थाएं न के बराबर थी। मंच पर आयोजक, बाउंसर और भीड़ के मौजूद होने पर एल्विश ने सामने आने से इन्कार कर दिया। देर रात 11 बजे जैसे ही एल्विश मंच पर पहुंचे तो लोग बैरीकेड तोड़कर मंच पर चढ़ गए। एल्विश के बाउंसरों ने लोगों को नीचे धकेलना शुरू कर दिया। लाइट साउंड की जिम्मेदारी देख रहे युवक को फेंक दिया। अफरा-तफरी मच गई। व्यवस्था में लगी पुलिस भी असहाय नजर आई। भीड़ ने किसी ने पोस्टर की गेंद बनाकर एल्विश की ओर फेंका। उसमें लिखा था एल्विश एक बार सामने देख लो, पैसे नहीं मांगेगे। करीब पांच मिनट तक मंच पर रहने के बाद एल्विश निकल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें