फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भजन संध्या में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिव सेवक समिति के बैनर तले शनिवार को नानाराव पार्क फूलबाग में एक शाम भोले के नाम शिव भजन संध्या, सम्मान समारोह एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए गायक अंशु के भजनों पर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए और परिसर में बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्री अमरनाथ यात्रा में सहयोग करने वालों को उद्यमी नरेंद्र शर्मा ने ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक और सांसद नरेश उत्तम आदि मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया। महापौर ने कहा कि शिव सेवक समिति कई वर्षों से श्री अमरनाथ यात्रा में लाखों भक्तों को सेवाएं देकर उनकी यात्रा पूर्ण कराने में सहयोग कर रही है। आयोजन में घनश्याम अग्रवाल, आलोक कुमार, अनिल चतुर्वेदी, स्रोत गुप्ता, आनंद शर्मा, अमित वर्मा, परशुराम शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, अनुज यादव, मनोज जायसवाल, रितेश गुप्ता, तेज बहादुर, शौर्य, पन्नालाल, जय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें