फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Conversion: झाड़ फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन, महिला बोली- आरोपी बेटे को ले गया था दिल्ली, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 May 2023 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Crime: मौदहा कस्बे में युवक की बहन ने झाड़ फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को इलाज के बहाने दिल्ली ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे में झाड़ फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। करीब साढ़े चार महीने पूर्व इलाज के बहाने दिल्ली ले जाए गए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के ऐचाना गांव निवासी हाल मुकाम रीवन पीड़िता रामकली ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई बीमार रहता था। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी कैलाश उसे 24 दिसंबर 2022 को इलाज कराने की बात कहकर दिल्ली ले गया था।
कुछ दिन बाद जब उसने अपने भाई के बारे में उससे पूछा, तो कहने लगा कि अभी पूरी तरह से सही नहीं है। सही होकर आ जाएगा। अब कैलाश कह रहा है कि उसे नहीं पता कि तुम्हारा भाई कहां है। आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति गांव के लोगों को इलाज के नाम पर ले जाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने, अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि मामले को लेकर साथ ही ग्रामीणों सहित हिंदू वादी संगठनों में काफी गुस्सा है। कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें