14 साल से इसरो में कर रहे हैं काम
आशीष का इसरो में 14 साल का अनुभव नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में है और उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष उपग्रहों के प्रक्षिप्त यान जैसे पीएसएलवी, जीएसएलवी, और एलवीएम-3 में भी अपना योगदान दिया है। वे सैटेलाइट्स के विकास में भी शामिल रहे हैं और उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं आशीष
आशीष का यह योगदान उन्नाव के युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकता है, जो स्पेस जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम करने के सपने देखकर भारत को आगे बढ़ाने की सोचते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण, और उत्कृष्टता से उन्होंने सिद्ध किया है कि कठिनाईयों का सामना करके हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।