फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चंद्र एकेडमी कानपुर ने फतेहगढ़ की टीम को हराकर जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (कन्नौज)। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में चल रहे अंतर जनपदीय टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को चंद्र एकेडमी कानपुर ने जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ को छह विकेट से हराकर ट्राॅफी जीती। कानपुर के अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पहले खेलते हुए फतेहगढ़ की टीम ने 20 ओवरों में 143 रन बनाए। इसमें दानिश खां ने 51 और ओम दीक्षित ने 20 रन जोड़े। गेंदबाजी में पवन यादव ने तीनस अभिषेक कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं कानपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच जीता। अभिषेक कुमार ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल राजपूत ने दो और करन यादव ने एक विकेट लिया। पूर्व चेयरमैन रजनीकांत द्विवेदी और सिटी चिल्ड्रंस एकेडमी के चेयरमैन प्रदीप प्रधान ने विजेता कानपुर टीम के कप्तान अजय भारती को 21 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें