फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चंबल का बढ़ रहा है जलस्तर, खतरे के निशान से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तहसील क्षेत्र चकरनगर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ को लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ने लगीं। मंगलवार को नदी का जलस्तर 110 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में करीब दो मीटर की बढ़ोतरी हुई है। चंबल में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम चकरनगर ब्रह्मानंद कठेरिया ने सहसों चंबल पुल से जायजा लिया। उन्होंने चंबल की सभी बाढ़ चौकियों से जलस्तर की निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने का असर चंबल नदी पर पड़ने लगा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। lउदी चंबल पर 102 मीटर से बढ़कर 110.5 मीटर से अधिक हो गया। चंबल नदी का चेतावनी प्वाइंट 119.80 मीटर है। खतरे का निशान 120.80 मीटर पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें