फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिविर लगाकर 18 दिव्यांगों के बनाए प्रमाण पत्र

Fri, 25 Sep 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 30 दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया। डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद 18 दिव्यांगों का उनकी दिव्यांगता के हिसाब से प्रमाण पत्र बनाया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में तैनात रत्नेश वाजपेयी की ओर से बोर्ड में आए दिव्यांगों को तहरी व बूंदी वितरित की गई। आयोजन कर्ता रत्नेश वाजपेयी व विजय मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में लगने वाले दिव्यांग बोर्ड में दिव्यांगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था करवाई जाती है। यहां लालजी, अमरीश तिवारी, ब्रजेश पांडेय, विशाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें