केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को डी.लिट की उपाधि से सम्मानित करते जगतगुरु रामभद्राचार्य
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अब डॉ. प्रकाश जावड़ेकर के नाम से जाने जाएंगे। चित्रकूट के श्री जगतगुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राम भद्राचार्य ने मंगलवार को उन्हें डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया है। जावड़ेकर के साथ राज्यसभा सांसद प्रभात झा को भी डी.लिट की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को जोर दिया। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति में दिव्यांगों को अधिक तवज्जो दी जायेगी। इसके लिए जल्द ही दो सदस्यीय कमेटी राम भद्राचार्य यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए जायेगी। जावड़ेकर ने 2014 में गोद लिए गांव राजोला के शिक्षकों से मुलाकात की और उनका आभार जताया। कहा कि शिक्षा के हालात में पहले से कई बदलाव हुए हैं।