फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा में भी विस्तार किया गया है। मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 थी। अब इसे बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दिया गया है। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तिथि में भी बदलाव किया गया है। यह तिथि पहले 30 सितंबर 2026 थी। इसे अब 21 अक्तूबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें