कानपुर। शहर में मंडी समिति और बीएस पार्क ज्यादा लाइन लॉस वाले सबस्टेशन में शामिल हैं। इनके फीडर वाले इलाकों में लाइन लॉस को कम करने के लिए गुरुवार को अभियान चलाया गया। बक्तौरीपुरवा में चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज करते पाया गया। केस्को के ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बृजेंद्र कुमार गुप्ता मीटर को बाईपास कर 15 किलोवॉट के विद्युत भार का उपभोग कर ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खाड़ेपुर में मनीष मिश्रा घरेलू कनेक्शन पर 11 किलोवाट विद्युत भार का उपभोग करते मिले। सजारी स्थित कांशीराम काॅलोनी में आलोक मलिक व विनय राजपूत, हिना और गंगापुर काॅलोनी में रविंद्र सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद )