फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शेफ को खुदकुशी के लिए उकसाने की पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित होटल में कार्यरत शेफ ने मंगलवार देर रात सेन पश्चिम पारा स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मां ने बहू के खिलाफ इकलौते बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बहू के उसके चाचा से संबंध हैं। सेनपश्चिम पारा निवासी मृतक की मां के अनुसार बेटे की शादी फरवरी 2025 को शहर के थोक बाजार इलाके में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई थी। बाद में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा। इसी के चलते उसने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें