कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने बुधवार को कानपुर में मां- बेटी की जलकर मरने की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कानपुर के चालहा गांव में असफरों के सामने मां- बेटी की जिंदा जलकर मौत होने की घटना दुखद है।
इस प्रकरण के संबंध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे चालहा गांव जा रहे थे। जिसे भाजपा सरकार ने जाने नहीं दिया और उनको गिरफ्तार कर लिया। यह गलत है। उन्होंने कहा कि कानपुर घटना जैसी जनपद में घटना न हो, इसके लिए असहाय, गरीब परिवारों को भूमि का आवंटन कर दिया जाए। जमील अंसारी, साधू सिंह, रविंद्र मिश्र सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।