किशोरियों ने बताया कि बीते शनिवार को वह घर से कुछ लेने निकलीं तो शोहदों ने फिर से छेड़छाड़ की। घर लौटकर मां को घटना के विषय में बताया। जब मां उनके घर पर शिकायत करने पहुंचीं तो शोहदों ने परिजनों के साथ मिलकर उनके घर में हमला कर दिया। पड़ोस में रहने वाली महिला मदद के लिए आई तो उसका भी हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि इस संबंध में कैंट थाना पुलिस से शिकायत की तो उल्टा उनपर ही आरोप लगाकर चलता कर दिया।
मामले की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किस पुलिसकर्मी ने किशोरियों की सुनवाई नहीं की थी, उसका पता लगाया जाएगा। - अर्चना सिंह, इंस्पेक्टर कैंट