घटना से कुछ समय पहले पिता से फोन पर बात होने की बात भी पुलिस को बताई है। बेटे ने गांव के लोगों पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी पुष्पा राजपूत गांव की प्रधान रहीं है। इधर घटना की जानकारी पर रात में ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष ललित कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही, लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटना की सत्यता जांचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये था पूरा मामला
तुर्कपुर के पूर्व प्रधान महेश चंद राजपूत (58) का शव रात 9:00 बजे के करीब नहर कोठी से गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर औंधे मुंह पड़ा मिला। भरथना की ओर से आ रही एंबुलेंस ने एक व्यक्ति और पास में बाइक पड़ी देख गाड़ी रोकी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मृतक की शिनाख्त पूर्व प्रधान के रुप में की।
सूचना पर मृतक का पुत्र दीपक उर्फ दीपू जा पहुंचा और अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।