राठ थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज में धार्मिक स्थान के क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोश है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में पेश इमाम सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने अराजकतत्वों पर धार्मिक स्थान ध्वस्त करने का आरोप लगाया। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने कहा राठ उत्तर में गाटा संख्या 912 रकवा 11 डिस्मिल में मुस्लिम समाज की पुरानी ईदगाह नाम से मस्जिद मौजूद है। वक्फ बोर्ड के गजट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित 1988 ई. के क्रमांक 114 पर दर्ज है।
आरोप लगाया शुक्रवार को कुछ अराजकतत्व स्थान को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। प्रशासन के हस्तक्षेप से पहले ही ईदगाह मस्जिद को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे समाज में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। अराजकतत्वों के इस कृत्य से शांति भंग होने की प्रबंल संभावना है।
ज्ञापन में अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने व ईदगाह मस्जिद को पुन: स्थापित कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।