रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 फरवरी को वह असालतगंज बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े छोटी रजऊ निवासी सत्येंद्र ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर वह भाग गया। इस घटना से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई तो परिजनों ने उसे कानपुर के कल्यानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)