कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। यशोदानगर निवासी विपुल कुमार सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 13 फरवरी 2026 को वह धन्वंतरी अस्पताल के पास स्थित एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने गए थे। उनका डेबिट कार्ड एटीएम में फंस गया। एटीएम के बाहर चिपकी पर्ची पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर बताए गए निर्देशों का पालन किया लेकिन कार्ड नहीं निकला। कार्ड ब्लॉक कराने से पहले खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)