ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खांडे गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने घायल कार चालक राजू झा व उसके साथी राहुल निवासी मानिकपुर जिला सीतामढ़ी बिहार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा टीम ने एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ है।