चकरनगर में फूफ चौरेला मार्ग पर पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : चकरनगर में फूफ चौरेला मार्ग पर पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार।
चकरनगर। फूप चौरेला रोड पर चंद्रहंसपुरा गांव के पास सोमवार शाम कार सड़क पर विचरण कर रहे ठुट्टा गोवंश से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया।
रानीपुरा बबलू (30) निवासी चंद्रहंसपुरा सोमवार शाम मकान निर्माण का सामान लेकर हनुमंतपुरा चौराहा से गांव लौट रहे थे। रास्ते में चंद्रहंसपुरा गांव के सड़क पर विचरण कर रहे गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में कार पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल बबलू को कार से बाहर निकाला। सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन उसे निजी वाहन से घायल को शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। चालक की हालत गंभीर बताई गई है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसमें चालक घायल है। परिजन निजी वाहन से उसे अस्पताल ले गए।