फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार सवार ने पंडा को कुचला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर के पास एक कार सवार ने पंडा को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराकर कार सवार मौके से भाग निकला। सिद्धनाथ मंदिर में एक युवक दर्शन करने के लिए आया था। वह दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। कार के आगे जाजमऊ निवासी पंडा कल्लू बैठा हुआ था। कार चालक ने पंडा को कुचल दिया। कार सवार पहले तो भागने लगा था लेकिन लोगों की भीड़ जुटने पर वह रुक गया। कार सवार घायल को लेकर कांशीराम अस्पताल आया। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक भाग निकला। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें