कानपुर। चकेरी, कृष्णानगर में जुगल पैलेस के पास शनिवार रात एक कार ने ई-ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई-ऑटो पलट गया। जिसमें चालक ओमपुरवा निवासी आकाश विश्वकर्मा घायल हो गया। उसमें बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। चालक किराये का ई-ऑटो चलाता था। शनिवार रात में वह रामादेवी से चार महिला सवारियों को लेकर पीएसी मोड़ छोड़ने जा रहा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद