कानपुर। काकादेव पुलिस ने 2.048 किग्रा गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एक स्कूटी भी जब्त की गई। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि किदवईनगर के कंजड़नपुरवा निवासी अनीश गिहार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी जूही से गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। (संवाद)