फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आजाद कुटिया के पास नहर कटी, 30 से ज्यादा घरों में भरा पानी

विज्ञापन
गुजैनी नहर हुई ओवर फ्लो, नहर किनारे घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा दो आजाद कुटिया में देर रात नहर कटने से 30 से घरों में पानी भर गया। लोगों ने रातभर जागकर नहर के पानी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

आजाद कुटिया के पास शुक्रवार को दिन में पोकलैंड मशीन से सफाई हुई थी। सिल्ट निकालकर बाहर डाली दी गई थी। सफाई के बाद कुछ जगह की सिल्ट हटाते हुए मशीन को बाहर निकाला गया था। रात को नहर में पानी छोड़ दिया गया था। जिस जगह मशीन निकली थी वहीं से नहर कट गई और पानी लोगों के घरों में घुस गया। क्षेत्र के अरविंद शर्मा ने बताया कि नहर का पानी कमरों से लेकर रसोई तक में भर गया था। नीचे सोने वाले परिवार के सदस्य रात को ऊपर पहुंचे। कुछ लोगों ने रातभर जागकर पानी को बाहर निकाला। सुबह घरों के बाहर जमा सिल्ट को भी पानी से साफ किया। क्रियाघर के अंदर भी पानी भर गया। क्रियाकर्म करने आए लोगों ने सड़क किनारे ही स्नान किया। सूचना पर सिंचाई विभाग की ओर से जेसीबी से नहर की मरम्मत की गई तब जाकर पानी बंद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें