इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन जिले में संचालित बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका दिया गया है। कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.एनके शर्मा ने बताया कि जेईई मेंस-2025, सीयूईटी यूजी-2025 एवं इंटरमीडिएट विज्ञान विषय में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं यूपीटेक 2025 के पोर्टल पर सात व आठ सितंबर 2025 तक बीटेक स्पेशल राउंड-2 काउंसलिंग के माध्यम से पंजीकरण कर महाविद्यालय में चल रहे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखाओं में बीटेक में प्रवेश ले सकते हैं। अधिष्ठाता ने बताया कि महाविद्यालय में सभी पात्र छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त होती है एवं महाविद्यालय में एकल छात्रावास कक्ष भी उपलब्ध है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए डाॅ. केके पटेल, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण के संपर्क नंबर 9336061361 पर संपर्क कर सकते है। (संवाद)