फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोसा काउंसलिंग में शामिल हुए 34 हजार छात्र, आज दूसरे राउंड के लिए अलॉट होंगी सीटें

Wed, 03 Jul 2019 10:14 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर के सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई के 107 संस्थानों की 43277 सीटों के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की पहले राउंड की काउंसलिंग में करीब 34 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने अपनी रैंक के हिसाब से सीटें फ्लोट और फ्रीज करने की प्रक्रिया की। 
विज्ञापन


अब तीन जुलाई को दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पहले सुबह दस बजे रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा और फिर शाम पांच बजे तक सीट अलॉटमेंट की सूची जारी होगी।

जिन छात्रों को द्वितीय राउंड में पहली बार सीटें आवंटित होंगी, उन्हें सीट स्वीकार कर फीस जमा करनी होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ देश के 63 केंद्रों पर पांच जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी।

ओमेगा क्लासेज के निदेशक केके गुप्ता बताते हैं कि जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में सीट का आवंटन हुआ था और उन्होंने रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर फ्लोट व स्लाइड विकल्प को चुना था, उन्हें दोबारा कहीं रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

ऐसे छात्र जो अपने द्वारा पहले राउंड की काउंसलिंग में लिए गए फ्लोट व स्लाइड विकल्प को बदलकर आगे की काउंसलिंग में जाना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट पर दिए गए विकल्प बदलने हेतु स्विचओवर फार्म को भरकर दोबारा रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करनी होगी। छात्र फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

इन छात्रों को दोबारा करनी होगी रिपोर्टिंग
केके गुप्ता ने बताया कि जिन छात्रों को प्रथम राउंड में आईआईटी आवंटित हुआ था लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें एनआईटी मिला या जिन्हें पहले राउंड में एनआईटी की सीट मिली और दूसरे राउंड में आईआईटी मिलता है तो ऐसे छात्रों को फिर से रिपोर्टिंग करनी होगी। ऐसा न होने पर उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीट छोड़ने पर वापस मिल जाएगी फीस
जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट आवंटित हुई थी और अब वह सीट छोड़कर स्वीकार्यता फीस वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट से विड्रॉल आवेदन पत्र को डाउनलोड कर रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करनी होगा। जोसा द्वारा 1500 रुपये शुल्क काटकर शेष फीस लौटा दी जाएगी।

आईआईटी में 700 छात्रों ने कराई काउंसलिंग
आईआईटी कानपुर में पांच दिन पहले पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान करीब सात सौ छात्रों ने काउंसलिंग कराई है। इन छात्रों ने विभिन्न आईआईटी संस्थानों को अपनी रैंक के अनुसार चुना है। अब बुधवार को सीट अलॉटमेंट के बाद चार जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें