लखनऊ और उन्नाव में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिला
प्रशासन ने भी अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, भट्ठियां व लेहन पकड़ा गया
है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।
पहली
कार्रवाई एसडीएम सदर हरिहर राम व क्षेत्राधिकारी विनीत भटनागर के निर्देशन
में अकबरपुर कंजड़ बस्ती मे ंहुई। यहां आबकारी टीम की मौजूदगी में छापे के
दौरान शराब बनाने की तीन भट्ठियां बरामद हुई हैं।
50 लीटर कच्ची शराब व 5
कुंतल लेहन पुलिस ने पकड़ा है।
सदर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने
बताया कि कंजड़ बस्ती में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं मिल रही थी।
जिस पर
टीम बनाकर छापा मारा गया है। इस दौरान शराब बनाते समय बलावान, महेश
बाल्मिकी, इशाद और राहुल को पकड़ा गया है। सभी पर कार्रवाई की जा रही है।