इत्रनगरी का माहौल खराब न हो, इसके लिए जिले की पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में 31 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है। साथ ही, अराजकता फैलाने वाले अपराधी किस्म के लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
कन्नौज जिले में आपराधिक मामलों में लिप्त गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के 31 लोगों के विरुद्ध मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गुरसहयगंज कोतवाली क्षेत्र के औराई निवासी महेंद्र और उसके दो बेटों राजा बाबू व नकुल के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसी तरह गांव के सूलनपुर निवासी अमित यादव और देवांश यादव, भूड़ा निवासी आदित्य यादव के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। ग्राम निजामपुर निवासी तीन सगे भाइयों धर्मवीर, हरेंद्र और अंकित पर भी मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है। कटकैया निवासी सगे भाइयों हीरू और सतेंद्र के साथ ही गिरेंद्र पर भी कार्रवाई की गई है।
गदनापुर निवासी दो सगे भाइयों शैनूर और मैनूर व इसी गांव के सत्तार, गांव तिलपई निवासी रजनीकांत यादव, सफीपुर जफ्ती निवासी तनवीर खां, सलमान, इस्तखार, दिलशाद, सद्दाम, जुबैर खां, हसीब खां, हासिम, शाहिद अली पर भी कार्रवाई हुई है। इसी तरह खाड़ेदबेर निवासी धर्मेंद्र, संजय और दारासराय निवासी राशिद, वासिन, साजिद और राशिम पर भी मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है।