फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया...नशीला पदार्थ खिलाकर किया कुकृत्य, दरिंदगी का वीडियो भी किया वायरल

Sun, 27 Aug 2023 05:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Crime: पुलिस ने गुलमर्ग तिराहे से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अली हसन, प्रिंस तिवारी और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पन्ना सोनी की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाल ने बताया कि शेष एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

महोबा जिले के चरखारी कस्बा चरखारी के एक मोहल्ले में किशोरी को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामला उजागर हुआ था। इसमें फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी को चार माह पहले कस्बे के ही युवक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर एक फर्नीचर की दुकान में ले गए थे। जहां किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो बना लिया था।
इसके बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। इससे पीड़िता व उसके परिजन लोकलाज के भय से चुप रहे।  चार दिन पहले किशोरी का वीडियो वायरल कर दिया गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां ने जाकर तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में हुई थी गठित टीम
पुलिस ने अली हसन उर्फ बाबू, कल्लू, पन्ना सोनी और प्रिंस तिवारी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई सुभाषचंद्र तिवारी ने आरोपियों को पकड़ा है।

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने गुलमर्ग तिराहे से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अली हसन, प्रिंस तिवारी और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पन्ना सोनी की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाल ने बताया कि शेष एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।

नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कुकृत्य किया
बता दें कि चरखारी कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों ने पीड़िता को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कुकृत्य को अंजाम दिया। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी देते रहे।

चार माह पहले खेत से घर लौट रही थी किशोरी
चार दिन पहले आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली चरखारी में चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी चार माह पहले खेत से घर लौट रही थी।

फर्नीचर की दुकान पर ले गया था आरोपी
तभी पन्ना सोनी उसे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बात कहकर एक फर्नीचर की दुकान में ले गया। किशोरी का आरोप है कि दुकान में पहले से तीन लोग मौजूद थे। यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद चारों ने दुष्कर्म किया और घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
होश में आने पर किशोरी ने घर पहुंच पूरी घटना बताई। तब पीड़ित परिवार ने आरोपियों के घर पहुंच शिकायत की, तो उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी की बदनामी के डर से परिजन इस बात को छिपाए रहे। दो दिन पहले आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अली हसन उर्फ बाबू, कल्लू, पन्ना सोनी और प्रिंस तिवारी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, गाली-गलौज, पॉस्को अधिनियम, एससीएसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें