इटावा। गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कर महाराणा प्रताप के जीवन सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने शिवा कालोनी निवासी जया सिंह राजावत के आवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इकाई की युवा प्रदेश अध्यक्ष स्मृति सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप जीवन समग्र भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वह वीरता, शौर्य, त्याग और बलिदान के अनुपम उदाहरण हैं।
जिन्होंने अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखा, हम सब को उनसे सीख लेते हुए राष्ट्र हितों की रक्षा के लिए स्वयं को और अपने बच्चों को तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्मृति जादौन, मंडल उपाध्यक्ष अंजना भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना भदौरिया, मंडल अध्यक्ष सीमा सिंह, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे।