सीएम बोले कि सीएए का विरोध करने के पीछे की मंशा आईएसआई एजेंटों की देश में इंट्री कराने की है। सीएए के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठ रहीं हैं और आदमी घर में सो रहा है। लोकतंत्र में धरना व प्रदर्शन का मतलब शांति से हक के लिए बात रखना है, लेकिन कोई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी वसूली होगी। साथ ही कहा कि यूपी की धरती पर कश्मीर वाले आजादी के नारे लगाएंगे तो उनपर देशद्रोह का केस लगेगा।