फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आंचल की मौत में सूर्यांश का फूफा भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नामजद आरोपियों में शामिल है भरत ग्रोवर

Thu, 31 Mar 2022 07:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सूर्यांश के फूफा भरत ग्रोवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आंचल के खुदकुशी करने के पीछे ये भी जिम्मेदार था। उस पर दहेज हत्या व प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन


अभी भी मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। अशोक नगर निवासी आंचल खरबंदा का शव 19 नवंबर 2021 की रात घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

जिसके बाद नजीराबाद पुलिस ने आंचल के पति सूर्यांश व सास निशा खरबंदा को जेल भेज दिया था। केस में नामजद अन्य छह आरोपियों की भूमिका जांची जा रही थी। इस बीच केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गया। तब केस की विवेचना एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर को दी गई। करीब चार महीने बाद एडीसीपी ने साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी सूर्यांश के फूफा भरत ग्रोवर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें