कानपुर। जाजमऊ में चमड़ा कारोबारी ने आरोप लगाया कि खराब चमड़े के पीस बदलने के लिए कहने पर आरोपी कारखाना संचालक ने पीट दिया। ग्राइंडर से हमलाकर घायल कर दिया। जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गज्जूपुरवा निवासी बाबू उर्फ कांति के मुताबिक चमड़े का कारोबार करते हैं। बीते 27 जुलाई को गज्जूपुरवा में फिरदौस के कारखाने में चमड़ा खरीदने गए थे। उन्होंने 30 हजार रुपये एडवांस दिया। चमड़े को लेकर आए तो उसमें कुछ पीस खराब निकले। जब बदलने के लिए गए तो वहां पर मौजूद फैसल ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर सुलेमान, अफरोज, फिरदौस व फैसल ने मिलकर ग्राइंडर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद