फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: ड्राइवर के ब्रेक लगाने पर ट्रक में घुसी बस, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे, कई सवारियां भी घायल

Wed, 05 Jul 2023 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: ट्रक चालक की लापरवाही के चलते पीछे से बैक गियर लगा देने पर यह हादसा हुआ है। रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई है। रोडवेज बस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन-फानन में ब्रेक लगाया, बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के खप्टिहा कलां कस्बे में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे से चीख-पुकार मच गई। इसमें ट्रक के आगे खड़ी बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बांदा डिपो की बस पीछे से ट्रक में घुस गई, जो मथुरा से बांदा जा रही थी।

विज्ञापन

हादसे में बस का शीशा चकनाचूर हो गया, जिससे बस चालक शिवदत्त और कंडक्टर जीतू द्विवेदी घायल हो गए। वहीं, बस में 53 सवारियां बैठी हुई थीं। हादसे में केबिन में बैठी दो सवारियों को अधिक चोटें आई हैं और आधा दर्जन सवारियां भी घायल हो गईं।
कंडक्टर जीतू द्विवेदी ने फोन पर डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज पपरेंडा राजेश मिश्र और टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। वहीं कंडक्टर जीतू द्विवेदी ने बताया कि रोडवेज बस मथुरा से सवारियां लेकर बांदा जा रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रोडवेज बस में 53 सवारियां थीं। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते पीछे से बैक गियर लगा देने पर यह हादसा हुआ है। रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई है। रोडवेज बस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन-फानन में ब्रेक लगाया, बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें