फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी बस, चार लोग घायल

Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर हाईवे पर रायपुर के पास बुधवार सुबह आठ बजे के करीब एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं अन्य सवारियां बाल- बाल बच गईं। हादसा देख स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर प्राथमिक इलाज के बाद यात्रियों को अन्य संसाधन से गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन

हरियाणा के बाबल से एक प्राइवेट बस 22 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। रायपुर तिराहा पर पहुंचने पर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटने के बाद हुए तेज धमाके से आस पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बस के शीशे तोड़ कर अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बिंदकी फतेहपुर निवासी वंदना देवी (34) उसकी बेटी खुशबू (8), मालवा फतेहपुर निवासी कौशल्या व उसका बेटा हर्षित (2) मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री बाल बाल बच गए। हादसे के बाद बस में सवार लोग डरे सहमे नजर आए। बस पलटने की जानकारी पर रनियां थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल भेजा। बस में सवार लोगों व चालक चालक सुरेश कुमार, हेल्पर अंशु दुबे से हादसे के बारे में जानकारी ली। चालक ने अचानक संतुलन बिगड़ने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों व अन्य सवारियों को उनके सामान समेत अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया है। बस को खड़ा कराया गया है। हादसे के सही कारणाें का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इनसेट

पंचर की दुकान पर पलटी बस

रायपुर निवासी तस्लीम पुत्र मदार बक्स रायपुर में हाईवे किनारे पंचर की दुकान किए है। सुबह अनियंत्रित होकर बस उसकी दुकान के ऊपर पलट गई। दुकानदार ने बताया कि हादसे के कारण प्रेशर टंकी, कम्प्रेसर, इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे करीब 20 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दिन में पलटती बस, तो होता बड़ा हादसा

रायपुर में सब्जी की दुकानें हाईवे तक लगती है। कई बार वहां हादसे हो चुके है, लेकिन सब्जी दुकानदार नहीं हटाए जा सके। जिस जगह बुधवार तड़के बस पलटी वहां पर भी कई दुकानें लगती है। लोगों चर्चा रही कि यदि बस दिन में पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
-
इनसेट

यात्रियों के स्थानीय लोग बने मददगार

बस पलटते ही बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंच कर तत्काल मदद शुरू की। यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद हादसे से सहमे व ठंड से ठिठुर रहे लोगों को चाय पिलाकर राहत पहुंचाई। कुछ यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया तो कुछ ने चालक के नींद की झपकी लगने पर हादसे की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें