जुए का लती था युवक
उसका छोटा भाई गोपाल दुबई में एक फैक्टरी में काम करता है। लालजी दिल्ली में रहते थे। दिवाली मनाने के लिए वह घर आया था। शराब पीने के साथ जुए का लती होने से वह जुए में पैसे भी हार गया था। अक्सर वह दोस्तों से आग लगाकर आत्महत्या करने की बात करता था। लेकिन यह नहीं पता था कि वह आत्महत्या कर लेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का विवाह नहीं हुआ था और माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि मृतक शराब के साथ जुए का लती था। दिवाली में हुए जुए में वह काफी रुपये हार गया था। इससे परेशान रहता था और उसने आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।