हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र के सांडी चुंगी में दबंगों ने ऑटो चालक को लात-घूसों से जमकर पीट डाला। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान पर समोसा लेने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।