फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन

सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी गोपाल यादव (45) मंगलवार रात करीब 10:15 बजे गांव के बाहर किसी काम से गए थे। वहां संदिग्ध हालात में उनके पैर में गोली लग गई। गोपाल ने ही पुलिस को सूचना दी। उन्होंने गोली मारने की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोपाल को सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें