नगर निगम ने कल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी गेट तक बुलडोजर की सख्त कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 75000 रुपये यूजर चार्ज वसूला गया। तो वहीं, निर्माण सामग्री भी जब्त की गई।
कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को कल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी तक बुलडोजर चलाया। अतिक्रमणकारियों से 75000 रुपये जब्त किए। निर्माण सामग्री भी जब्त की। नगर निगम जोन-6 की प्रभारी पुष्पा राठौर के नेतृत्व में दोपहर में प्रवर्तन दस्ते ने जीटी रोड में कल्याणपुर क्रासिंग से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
वहीं, कार्रवाई होते देख क्रासिंग के आसपास लगे फलों सहित अन्य ठेके लेकर दुकानदार भाग गए। वहां से दस्ते ने आईआईटी गेट की तक अभियान चलाया। भवन निर्माण सामग्री की दुकानों के आगे फुटपाथ से सड़क फैली मौरंग नगर निगम की डीसीएम में भराई।
जोनल प्रभारी ने बताया कि फुटपाथ कब्जाने वाले एक भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से 20 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला। मोटरसाइकिलों के शोरूम के बाहर स्कूटी सहित वाहन अन्य वाहन देख 25000 रुपये का चालान किया। पिज्जा बेचने वाले से भी पांच हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला।
इसी तरफ फुटपाथ पर कब्जा करने वाले अन्य दुकानदारों से 75000 रुपये यूजर चार्ज लिया गया। दस्ते में कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा, समरजीत, कल्याणपुर पुलिस मौजूद रही। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेंगी।