फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में गरजा बुलडोजर: अपराधी अनीस उर्फ पासू का शोरूम  हुआ ध्वस्त, करोड़ों की जमीन कराई कब्जा मुक्त

Thu, 30 Mar 2023 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर के एक्शन का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में इटावा में अपराधी अनीस उर्फ पासू के शोरूम पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। बता दें कि अनीस 1984 से अपराध जगत में सक्रिय है।
विज्ञापन
इटावा में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में गैंगस्टर और भूमाफिया अनीस उर्फ पासू के उर्दू मोहल्ले में बने शोरूम पर गुरुवार को बुलडोजर चल गया। बेशकीमती जमीन पर बने इस शोरूम को बचाने के लिए अनीस ने हाइकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन वहां उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।

विज्ञापन

इस संपत्ति की कीमत करीब आठ करोड़ बताई गई है। गैंगस्टर अधिनियम में ऐसा माना गया है कि अनीस ने गैर कानूनी ढंग से बड़ी तादाद में संपत्ति का अर्जन किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक बल को तैनात किया गया।
तीन जेसीबी मशीनों से सितारा मार्केट को तोड़ने का काम किया जा रहा है। बता दें कि अनीस के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जमीन कब्जे समेत 47 अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके बेटे मुन्ना पर 12 अपराधिक मामले दर्ज हैं। अनीस 1984 से अपराध जगत में सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें