फर्रुखाबाद जिले के बीएसपी प्रत्याशी उमर खान के केंद्रीय कार्यालय पर वोटरों को रिझाने के लिए बैठक की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर सबको पकड़ लिया और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। साहबगंज क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। उधर कुछ प्रत्याशी चोरी छुपे वोटरों के घर जाकर समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस और चुनाव आयोग के पहुंचने से पहले ही वह रफूचक्कर हो गए। देर रात तक पुलिस टीमें पॉलिटिकल पार्टियों की गतिविधियों पर नजर रखे रहीं।