फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: सोते समय महिला पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, उतारा मौत के घाट

Tue, 20 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले में कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव में घर के बरामदे में सो रही बेवा राजाबाई (50) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सिर व गले में कई वार किए गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन


मृतका के पुत्र ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि एक वर्ष पहले युवक ने घर में घुसकर मां से छेड़खानी कर दी थी। तब उसकी मां ने युवक की चप्पलों से पिटाई की थी। इसी खुन्नस के चलते घटना को अंजाम दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें