फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Murder: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की निर्मम हत्या, खेत की मेड़ का चल रहा था विवाद, पत्नी को भी मारा

Fri, 07 Jul 2023 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Crime: एएसपी ऋषिकांत शुक्ल ने बताया कि गांव में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तीन हत्यारोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़वा गांव में खेत में मेड़ बनाने के दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पत्नी ने बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी पड़ोसी गांव निवासी किसान और तीन बेटे भाग निकले।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की सूचना पर एसडीएम और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वसन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रामखेलावन अपनी पत्नी माया के साथ खेत में मेड़बंदी कर रहा था।
जानकारी पर नन्हू अपने तीन बेटों के साथ करीब आठबजे कुल्हाड़ी लेकर खेत पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। गुस्साए नन्हूं ने रामखेलावन के सिर पर कुल्हाड़ी से दो-तीन वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी माया ने पति को बचाने का प्रयास किया, तो हत्यारोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई
घटना के बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकले। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद 9:30 बजे कोतवाल आशोक कुमार, सीओ ऋषिकांत शुक्ला, एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद में एएसपी शशिशेखर ने भी घटनास्थल की जांच की है। एएसपी ऋषिकांत शुक्ल ने बताया कि गांव में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तीन हत्यारोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खेत में मेड़ को लेकर विवाद है
बता दें कि सफीपुर कोतवाली की ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद के मजरा कोड़वा निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामखेलावन पासवान (50)  का पड़ोसी गांव मनियाखेड़ा निवासी नन्हू निषाद से कई साल से खेत में मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें