फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाइयों में खूनी संघर्ष, पूर्व प्रधान समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। नगला कड़ोरी गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के हिस्से को लेकर दो सगे भाइयों रामनरायन और शिवेंद्र सिंह के बीच मामूली विवाद लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी चल गए। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े के दौरान बीच-बचाव में पहुंचे गांव के पूर्व प्रधान रामचंद को के भी सिर में चोट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल भेजा। पहले पक्ष से रामनरायन घायल बताए गए हैं। उधर, दूसरे पक्ष के शिवेंद्र (30, उनकी मां सुघरी देवी, भाभी दीपा और पत्नी वीनू देवी को चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें