फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन विवाद में हैवान बना भाई, सगी बहन की बांके से की हत्या, तीन साल पहले हो गया था आना-जाना बंद

Fri, 14 Mar 2025 07:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का असली कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
भाई ने की बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां के मजरा सिमरन डेरा में मां की साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर शुक्रवार सुबह सात बजे भाई संतोष ने अपनी सगी बहन सुशीला (50) की बांके से हत्या कर दी। उस समय वह अपनी ससुराल खप्टिहा कलांं के मजरा सेमरा डेरा में मकान के अंदर लीप रही थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुशीला ने तीन साल पहले अपनी मां इमरती को इलाज के बहाने जिला मुख्यालय ले जाकर साढ़े चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली, जिसको लेकर सुशीला का इकलौता भाई संतोष निषाद पुत्र बाबूलाल अपनी बहन से काफी खफा था, जमीन का मुकदमा भी चल रहा था।

सुशीला पत्नी रज्जू के पिता पहले ही खत्म हो चुके हैं। भाई संतोष निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद निवासी बडा़ डेरा (दरदा) का पिछले तीन साल से अपनी बहन के यहां आना-जाना भी बंद था। पिछले आठ वर्षों से सुशीला के पति रज्जू निषाद कोइलारी नागपुर में मजदूरी करते थे. तब से वह गांव सेमरा डेरा नहीं आए। सुशीला तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका सुशीला के लड़के वीरेंद्र उर्फ बिंदु ( 22)तथा नरेंद्र (20) भी अपने पिता रज्जू निषाद के साथ कोइलारी नागपुर में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन


दो मार्च को सुशीला अपनी ससुराल खप्टिहा कलांं के सेमरा डेरा में होली का त्योहार मनाने आई थी। शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे भाई संतोष ने बांका लेकर सुशीला पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलांं रोशन गुप्ता और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें