फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली को लेकर फरार हुआ जीजा: पत्नी को मायके छोड़कर हुआ लापता, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 07:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल एक जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया है। किशोरी के परिजनों ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को मायके छोड़कर नाबालिग साली को ससुराल से लेकर युवक गायब हो गया। ससुर ने दामाद सहित उसके पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी रोहित की कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती से ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन

शादी के बाद से रोहित पत्नी को पसंद नहीं कर रहा था। बाद में वह साली को पसंद करने लगा। रक्षाबंधन पर रोहित पिता और बहनों के साथ कार से ससुराल पहुंचा। रोहित व उसके परिजन पत्नी को मायके छोड़ गए। वह नाबालिग साली को साथ ले गया।
दामाद के परिजनों से किशोरी को वापस भेजने के लिए कहा गया, मगर वे मानने को तैयार नहीं हुए। रोहित अपने भी गायब है। उसका सुराग नहीं लग रहा है। किशोरी के पिता ने रोहित, उसके पिता भीम सिंह, बहन लक्ष्मी, अंजलि, रजनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें