कानपुर। किदवईनगर के साकेतनगर निवासी अधिवक्ता माधवेंद्र मिश्रा ने अपने बड़े भाई राघवेंद्र पर पिता को चाकू मारने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से सोमवार को माधवेंद्र ने शिकायत की। बताया कि पिता की हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया है। सीपी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। किदवईनगर थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर नीरज द्विवेदी ने बताया कि दो अक्तूबर को माधवेंद्र थाने आए थे, लेकिन जब जांच के लिए पुलिस उनके घर पहुंची तो घायल से मिलने नहीं दिया गया और माधवेंद्र की मां ने भी कुछ नहीं बताया। मामले में इलाज करने वाले डॉक्टरों के भी बयान लिए जाएंगे। मामला 12 सितंबर का है। अब डॉक्टरों के जवाब देने पर पिता का घर पर ही इलाज चल रहा है। (ब्यूरो)